सोनहत | सोनहत के ग्राम पंचायत कटगोड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2023-24 में स्वीकृत सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की राशि स्वीकृत होने के बाद भी कार्य शुरू हुआ और फिर सरपंच-सचिव की उदासीनता के कारण रोक दिया गया। लगभग एक साल से शौचालय अधूरा पड़ा होने के कारण ग्रामीण इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ग्राम पंचायत और जनपद प्रशासन भी इसे पूरा करने में गंभीर नहीं दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सामुदायिक शौचालय का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की है।


