भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में कानून व्यवस्था के तहत लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेशों के तहत जीटी रोड स्थित मॉल में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें एडीसीपी सिटी-3 हरपाल सिंह एसीपी विनित अहलावत की अध्यक्षता में चलाए गए अभियान में मॉल में सर्च की गई। इस दौरान पर थाना मकबूलपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रकाश सिंह और सब इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह की ओर से पुलिस पार्टी के साथ मॉल का चप्पा छाना गया। वहीं, लोगों से बातचीत करते हुए संदिग्ध दिखने वाली चीजों की भी गहनता से जांच की गई। वहीं बीते दिन पुलिस की ओर से शहर के बस स्टैंड पर सर्च अभियान चलाया था।


