भास्कर न्यूज | अमृतसर लोहड़ी पर्व दौरान भक्त मेहर चंद मंडल हरिनाम संकीर्तन मंडल की ओर से लोहड़ी पर्व मनाया। दुर्ग्याणा के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में मनाए लोहड़ी पर्व दौरान सुंदर फूलों से सजे मंच पर प्रभु श्री राम सीता का चित्रपट विराजमान किया गया। इसी दौरान पवित्र ज्योति जलाई गई। इसी दौरान नरसी भक्त जी ओर से गणेश वंदना के साथ ही सीता राम जी के मनमोहक भजन गाए। उन्होंने जैसे ही ‘राम नाम के हीरे मोती प्रभु बिखराए गली गली’ ‘सुख के सब साथी दुख में न कोए’ भजन गाया तो संकीर्तन में बैठे भक्तजन झूमने लगे। भक्तों की ओर से भगवान को चढ़ाने के लिए मूंगफली, रेवड़ी और मिठाई लाई। जिसका भोग लगाकर भक्तों को बांटी गई। सुबह से बाद दोपहर तक चले संकीर्तन में प्रधान अनिल उप्पल, पंकज कुमार, गोपी, दीपक कुमार, श्याम सुंदर, कश्मीरा पहलवान आदि मौजूद थे।


