मकर संक्रांति प्रेम का संदेश देती है: सागर मुनि शास्त्री

भास्कर न्यूज |अमृतसर भारत वर्ष में संक्रांतियों का विशेष महत्व है। भारतीय पंचांग अपनी विशेष उपलब्धियों के करण विश्व में प्रसिद्ध है। अध्यात्म केंद्र प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णिया चौक पासियां में मकर संक्रांति पर्व मनाया। जिसमें श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर माथा टेका। संक्रांति पर मंदिर संचालक दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री ने आए भक्तों को मंदिर की पीढ़ी की देवपूजा नमस्कार करवाई। इसके बाद पंच करण का उच्चारण करके देश और विश्व के मंगल कल्याण की प्रार्थना की। शास्त्री जी ने भक्तों को कहा कि मकर संक्रांति प्रेम का संदेश देती है। इस दिन आपस में तिल और गुड़ बांटना चाहिए। जिससे आपसी सद्भावना बढ़ती है। इस मौके पर क़ीमती लाल गुलाटी, जतिन रत्नी, गरिमा रत्नी, राजू तिवारी, शशि कपूर आदि भक्त मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *