अमृतसर | सरकारी मेडिकल कालेज के गुरु नानक देव अस्पताल की तालमेल कमेटी पैरामेडिकल और सेहत कर्मचारी यूनियन की ओर से पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विस फैडरेशन का साल 2025 का कैलेंडर रिलीज किया गया। इस कैलेंडर में तारीखों के साथ-साथ पिछले साल दौरान मुलाजिमों और पेंशनरों की सांझी मांगों के लिए किए गए संघर्ष और तस्वीरें भी शामिल हैं। इस मौके प्रेम चंद , नरिंदर सिंह , जतिन शर्मा, राम कल्फ, गुरमुख सिंह, शमशेर सिंह, गुरिंदर लाली, प्रीतम सिंह, गुरनाम सिंह, वरिंदर कुमार आदि मौजूद थे।


