इन्नरव्हील क्लब ने मनाया लोहड़ी का त्यौहार

अमृतसर | इन्नरव्हील क्लब अमृतसर मिड टाउन न्यू जेन की तरफ से शनिवार को आरएल मित्तल मेमोरियल ज्ञानदीप स्कूल, इस्लामाबाद के प्रांगण में बच्चों के साथ लोहड़ी मनाई गई। इसमें ज्ञानदीप के बच्चों के द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर भांगड़ा गिद्दा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात इन्नरव्हील क्लब के सदस्यों की ओर से बच्चों को गर्म टोपियां, जुराबें और खाने की चीजें बांटी गई। इस अवसर पर इन्नरव्हील क्लब के सदस्यों ने लोहड़ी का महत्व बताते हुए बच्चों को गट्टू इस्तेमाल न करने के लिए भी प्रेरित किया। क्योंकि चाइना डोर से कई लोग हादसे का शिकार होते हैं तो कई की जान भी चली जाती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *