जुझार एवेन्यू की कोठी में धमाके की सूचना पा पहुंची पुलिस को मौके पर मिली सिर्फ व्हिस्की की टूटी बोतल

भास्कर न्यूज | अमृतसर एयरपोर्ट रोड स्थित जुझार एवेन्यू के एक घर में शरारती तत्व ने व्हिस्की की बोतल फेंककर फोड़ डाली, जिससे इलाके में धमाका होने की अफवाह फैल गई। सूचना पाकर गुमटाला पुलिस चौकी इंचार्ज और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें मौके पर व्हिस्की की टूटी बोतल मिली। पुलिस के मुताबिक इलाके में कोई धमाका नहीं हुआ है। एयरपोर्ट रोड के जुझार एवेन्यू की कोठी नंबर 103 में रहते हैप्पी ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब उनकी पत्नी ड्यूटी पर जाने लगी तो देखा कि घर के आंगन में कांच की बोतल टूटी पड़ी है। उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। जिस बारे में पुलिस को पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। धमाके वाली कोई बात नहीं है। दूसरी तरफ डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस को 112 पर फोन आया कि उनके घर के बाहर एक व्हिस्की की बोतल टूटी हुई पड़ी है। जब लोगों में धमाके की अफवाह फैलने लगी तो वह खुद मौके पर पहुंचे । पुलिस की ओर से गहनता से जांच की गई है। पुलिस को बोतल टूटी पड़ी मिली है। पीड़ित की ओर से शिकायत की गई है। इस बात की जांच चल रही है कि किसने उनके घर में बोतल फेंकी है। पीड़ित के मुताबिक उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। लोगों में धमाके की बेवजह अफवाह फैल गई है। पुलिस इस संबंध में सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है कि कौन बोतल फेंक कर गया और किसने अफवाह फैलाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *