लुधियाना| भटिया में स्थित वीनस इंटरनेशनल स्कूल में यह त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रिंसिपल सुरेश कुमारी ने स्टाफ और बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार का महत्व हमारे इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि दुल्ला भट्टी नाम का एक डाकू था जो गरीब लड़कियों को बचाने के साथ उनकी शादी करवाता था। लोहड़ी के कई गीतों में इनका जिक्र होता है। उन्होंने बताया कि पंजाबियों के लिए लोहड़ी का खास महत्व है जिस घर में नई शादी हुई हो या फिर बच्चों के जन्म की खुशी में विशेष तौर पर लोहड़ी की बधाई दी जाती है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ शमा, रजनी, रोजी और समूह स्टाफ भी उपस्थित था।


