लुधियाना| श्री ओपी गुप्ता एसडीपी मॉडल स्कूल में मकर सक्रांति के मौके पर पतंगबाजी मुकाबला करवाया गया। इस गतिविधि ने टीम वर्क, रचनात्मकता और उत्सव की भावना को बढ़ावा दिया। छोटे बच्चों के लिए ‘कहानी सुनाओ’ सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें छIत्रों को त्यौहार की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। एसडीपी सभा (रजि.) स्कूल के प्रधान बलराज कुमार भसीन के दिशा निर्देशन अनुसार करवाए गए इन गतिविधियों में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डॉ. संजीव बिंद्रा ने भी इस मौके पर सभी अभिभावकों, छात्रों और अध्यापकों को मकर सक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी।


