बाइक अनियंत्रित होने से बुजुर्ग की मौत

लुधियाना| बाइक अनियंत्रित होने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना लोहड़ी के दिन उस समय हुई जब बुजुर्ग व्यक्ति बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री से छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। मृतक की पहचान परमजीत सिंह वासी टिब्बा रोड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, परमजीत सिंह एक फैक्ट्री में काम करते थे। वह जैसे ही घर लौट रहे थे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना साहनेवाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। ए.एस.आई. दीप चंद के मुताबिक, परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *