भास्कर न्यूज |लुधियाना नीट की एक छात्रा ने 3 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में शेरपुर चौक पुल से नीचे गिर ने का मामला समने अया है। 10 दिनों तक उपचार चलने के बाद सोमवार को छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा अंशु कुमार 11वी क्लास में पढ़ती थी। घटना की शाम को वह घर से ट्यूशन के लिए निकली, लेकिन फिर शाम 5 बजे के करीब वह शेरपुर पुल के पास जख्मी हालत में लोगों को मिली। उस समय छात्रा को काफी चोटें आई हैं। उसके दोनों पैर टूट गए थे। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने पुल से छलांग लगाई है, लेकिन परिजन इस बारे में खुलकर बोलने की हालत में नहीं थे। छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 18 साल की है। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वह आरती चौक के पास एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही है। वह खुद एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी सात बेटियां और दो बेटे हैं। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी है। वह रोजाना की तरह घर से कोचिंग के लिए ऑटो से निकलती थी। फिर शाम को उन्हें सिविल अस्पताल से फोन आया कि उसकी बेटी पुल से गिरकर घायल हो गई है। वहां खड़े लोगों ने बताया कि वह दोपहर को अचानक शेरपुर पुल के ऊपर से नीचे गिर गई। छात्रा का मोबाइल भी मौके से नहीं मिला।


