भास्कर न्यूज। लुधियाना। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) मेन्स 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 370 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। अब इन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लेने से पहले डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-II) भरना होगा। यह फॉर्म 20 से 27 जनवरी 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। आयोग द्वारा इंटरव्यू की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। यूपीएससी ने जानकारी दी है कि मार्कशीट 15 दिनों के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। 370 शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाने से पहले उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को 27 जनवरी तक सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद यूपीएससी उनकी समीक्षा करेगा। इंटरव्यू राउंड में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान सवाल-जवाब के लिए तैयार रहना होगा, जो कि उनके व्यक्तित्व और नॉलेज का आकलन करने के लिए होगा। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी।


