विद्यालय ऐसा मंच है जिससे सीखने को मिलता है: प्रज्ञा

बेमेतरा| शासकीय विद्यालय झाल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति देखने को मिली। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि विद्यालय ऐसा मंच है, जिससे सीखने को मिलता है। जीवन में हमेशा सीखने को तत्पर रहना चाहिए। तभी आप सफलता की ओर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने सुआ गीत भी गाकर प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि रग्घु तिवारी ने समर्पण व आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को करने की बात कही। समाज सेवी ताराचंद माहेश्वरी ने भी अपनी बातें रखी। प्रधान पाठक पोखन राम साहू ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक विकास प्राप्त कर सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना ही संस्था का मूल उद्देश्य है। वार्षिकोत्सव में छात्रों ने छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति और देश के कई राज्यों की विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पिंकी गज्जू वर्मा, अरुण खरे, राजेन्द्र साहू, राजेश ठाकुर, कुन्दन जायसवाल, सविता ठाकुर, पोखन राम साहू सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *