जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट की ओर से एसडी कॉलेज में धीयां दी लोहड़ी मनाते हुए रोट्रेक्ट क्लब की स्थापना की गई। इस अवसर पर एक प्यारी-सी बच्ची सुबकीरत कौर को मुख्य अतिथि बनाया गया । मंच संचालन प्रो. अकविंदर कौर ने किया। सचिव तरसेम सिंह भोला ने इस अवसर पर सबसे उपयुक्त एक दोहा सुनाया। डॉ. एसपीएस ग्रोवर पीडीजी ने महिलाओं के शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। क्लब के प्रधान टीसीएस बजाज और डीआरआर जसविंदर कौर ने पीसीएमएसडी कॉलेज रोट्रेक्ट क्लब के गठन पर पदाधिकारियों को चार्टर प्रदान किया और डीआरआर सुखपिंदर कौर ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं ने पंजाब का लोक नृत्य गिद्दा भी प्रस्तुत किया। यहां उप प्रधान विनोद दादा, इंजीनियर कुलदीप सिंह कॉलेज प्रिंसिपल पूजा पराशर, प्रो. कमल महाजन, तरसेम सिंह भोला और अन्य मौजूद रहे।


