श्रीकरणपुर में सर्व समाज की बैठक:क्षेत्र में बढ़ते धर्म परिवर्तन पर जताई चिंता, 18 दिसम्बर को पकड़ा गया था धर्मांतरण का खेल

श्रीकरणपुर क्षेत्र के गुरुद्वारा सिंह सभा में सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र में बढ़ रहे धर्म परिवर्तन के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे हुई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सार संभाल कमेटी के पदाधिकारियों सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त राजकीय शिक्षक कमलजीत शर्मा ने संबोधित करते हुए धर्म परिवर्तन के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। श्री गुरुग्रंथ साहिब सार संभाल कमेटी के प्रधान जसविंदर सिंह जस्सा ने एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में युवाओं की कमेटी बनाई जाए, जिसमें प्रत्येक संगठन का एक सदस्य शामिल हो, ताकि क्षेत्र में हो रहे धर्म परिवर्तन की साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार की जा सके। इसके अतिरिक्त, सतेंद्र सलूजा, डॉ. अमृतपाल कौर गजसिंहपुर और मास्टर फतेहचंद सैन ने भी धर्म परिवर्तन के प्रकरण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजसेवी अवतार सिंह बब्बू ने बैठक में बलजिंदर सिंह खोसा का एक मामला उठाया। उन्होंने बताया कि बलजिंदर सिंह के मकान पर पहले गुरुनानक देव जी की प्रतिमा स्थापित थी, लेकिन कुछ समय पहले वह हटा दी गई। पता करने पर जानकारी मिली कि बलजिंदर सिंह और उनके परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया है, जिसके कारण प्रतिमा हटाई गई। अवतार सिंह ने ऐसे लोगों के सामाजिक बहिष्कार की मांग की। विष्णु बिश्नोई (निवासी 9FA) ने सुझाव दिया कि आरोपियों को वापस सनातन धर्म अपनाकर समाज में जोड़ा जाना चाहिए। ये लोग रहे मौजूद बैठक में राजन तनेजा, पवन पपनेजा, रविंद्र वाट्स, तेजेंद्र सिंह, राजू भादू, जंगीर समरा, ललित बंसल, जुगलकिशोर सैन, विनोद रेगर, हरीश गुंबर, अनुज सुखीजा, विनय तनेजा, डॉ. हजारीलाल मुटनेजा, बलदेव सैन, श्योपत रेवाड़, शरद गुंबर, गुरप्रीत चहल, मास्टर, टीटू नागपाल, हैप्पी शर्मा, अमन नागपाल, ललित बंसल, पवन शर्मा, राकेश बंसल, विजय मिगलानी, मन्नूगोपाल भारद्वाज और इंद्र गोदारा (9FA) सहित सर्व समाज के कई अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *