हमसफर यूथ क्लब ने करवाया समारोह

जालंधर | हमसफर यूथ क्लब का पांचवां बेटी सम्मान लोहड़ी समारोह संतोखपुरा में धूमधाम से मनाया गया। हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के जन्म के अवसर पर, वर्ष 2021 में पहली बार भाटिया परिवार ने संतोखपुरा में पांच बेटियों की लोहड़ी प्रोग्राम किया गया था। इस वर्ष पांचवां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 51 नवजात कन्याओं के साथ उनके माता पिता का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि एचवाईसी पदाधिकारियों के समक्ष डायरेक्टर रवि, दविंदर दयालपुरी, जसदीप सागर, करनैल संतोखपूरी डॉ. अश्वनी, आंगनवाड़ी वर्कर सुपरवाइजर पूजा और रमनजीत कौर ने डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर फूल-मालाएं अर्पित की।यहां अध्यक्ष रोहित भाटिया, पूनम भाटिया, बलबीर कुमार चौधरी, हरमेश कुमार, दिव्य बसरा, रंजीत कौर, रोहित सिमरन, सरोज, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. अश्वनी, डॉ. विजय जोशी, आशु, अजय, कुलविंदर कौर, करनैल चंद, अमरजीत सिद्धू व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *