फरिश्ते योजना: 64 निजी अस्पतालों में घायलों का होगा नि:शुल्क इलाज

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को फरिश्ते योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि सरकार इस योजना के तहत राष्ट्रीयता, जाति, सामाजिक, आर्थिक स्थिति आदि के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सड़क दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन ऑवर का अधिकतम उपयोग कर मुफ्त इलाज करा सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर पहला महत्वपूर्ण घंटा होता है, इस दौरान यदि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उचित देखभाल मिल जाए तो उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। एडीसी डॉ. गुरमीत कौर ने कहा कि अमृतसर जिले में 12 सरकारी अस्पतालों के अलावा 64 सूचीबद्ध निजी अस्पताल हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान व्यक्ति को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी, जब तक कि सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति खुद गवाह बनने को तैयार न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *