जयपुर में मुंबई के खिलाड़ी को चोट लगी,हॉस्पिटल लेकर गए:रोहित शर्मा जीरो पर आउट हुए; उत्तराखंड की टीम 52 रन से हारी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला मुंबई और उत्तराखंड के बीच खेला गया था। मुंबई ने 52 रन से जीत दर्ज की। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 331 रन का टारगेट दिया था। उत्तराखंड की टीम 9 विकेट खोकर 280 रन ही बना सकी। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में रोहित शर्मा को लेकर काफी क्रेज था। उनके मैदान पर आते ही ‘रोहित-रोहित’ के नारे लगाए। वहीं फिल्डिंग करते हुए मुंबई के खिलाड़ी अंगक्रिश रघुवंशी चोटिल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। SMS स्टेडियम में मैच के PHOTOS मुंबई ने बनाए थे 331 रन
उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। स्टेडियम रोहित शर्मा को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। रोहित के जीरो पर आउट होने पर उन्हें निराशा हुई। मुंबई से खेल रहे रोहित शर्मा बोरा की गेंद पर जगमोहन को कैच दे बैठे थे। इसके बाद दूसरे ओपनर अंगक्रिश रघुवंशी भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 20 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती विकेट गिरने के बाद मुंबई की पारी को मुशीर खान और एस एन खान ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने अर्द्ध शतक लगाए और 55-55 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में हार्दिक तमोरे ने मजबूत परफॉर्मेंस दिखाई और 82 गेंदों में 93 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा श्रदुल ठाकुर ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन जोड़े। मुंबई ने फर्स्ट इनिंग में 7 विकेट खोकर 50 ओवर में 331 रन बनाए। उत्तराखंड की टीम हारी
उत्तराखंड की टीम 20 चौके और 7 छक्कों की मदद से 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन ही बना सकी, जिसमें युवराज चौधरी की 96 रन की पारी सबसे बड़ी रही। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर और ओंकार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शम्स मुलानी, तनुष कोटियान और मुशीर खान ने 1-1 विकेट लेकर जीत में योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, शतक लगाया:18 चौके और 9 छक्कों की मदद से 155 रन बनाए, मुंबई की बड़ी जीत जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी का आज पहला मैच खेला गया। मुंबई की टीम ने सिक्किम को हराकर मैच जीत लिया है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *