रायगढ़ में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, 1 डिग्री और गर सकता है पारा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आसमान साफ है, लेकिन शीतलहर की वजह से दिन में भी ठंड का असर है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का यही हाल बना हुआ है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी घना कोहरा देखने को मिला। साथ ही शहर में रात के समय हल्का कोहरा छाया रहा। तब आसमान पर बादल थे, लेकिन बुधवार से मौसम साफ हो चुका है और तेज धूप निकली। शीतलहर के कारण ठंड का असर जारी शीतलहर की वजह से दिन भी में ठंड का असर कम नहीं हो सका है। तेज धूप के बाद भी लोग दोपहर के समय हल्के गरम कपड़े और धरमजयगढ़, कापू जैसे जंगल वाले क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। तापमान में 1 डिग्री की गिरावट का अनुमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार शनिवार के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इससे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने के बाद ठंड का असर और बढ़ सकता है। दिसबंर माह के शुरू होने के बाद से तेज ठंड से लोग बेहाल हैं और इससे बचाव के कई उपाय कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *