सीएम ने किया विमोचन:‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ की थीम पर है रजत जयंती वर्ष का कैलेंडर, क्यूआर कोड से बना खास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश के रजत जयंती वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के कवर पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की फोटो के साथ ‘’सुशासन से समृद्धि की ओर’’ के मूलमंत्र को दर्शाया गया है। राज्य शासन के वार्षिक कैलेंडर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दिखाया गया है। कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर कृषिमंत्री रामविचार नेताम और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद उपस्थित थे। साय ने कहा कि ‘’सुशासन से समृद्धि’’ के मूलमंत्र पर आधारित यह कैलेंडर हमारे शासन की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों का प्रतीक है। इसमें हमने राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाहित किया है, जो छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास के नए आयामों तक ले जाएंगी। उन्होंने मकर संक्रांति पर कहा कि यह साल हमारे प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली का स्वर्णिम वर्ष होगा। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की झलक: कैलेंडर के जनवरी महीने में राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या और काशी की निशुल्क यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं की तस्वीर दिखाई गई है। इस योजना से प्रदेश के लोगों को प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। फरवरी में राजिम कुंभ कल्प के वैभव की तस्वीर को साझा किया गया है। मार्च में 70 लाख माताओं-बहनों की खुशियों को दर्शाती तस्वीर है, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना से बड़ा बदलाव आया है। वनांचल में रहने वालों के जीवन में तेंदूपत्ता संग्रहण से आए बदलाव की तस्वीर है। हर पेज पर छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रमुख तथ्यों को संजोया
कैलेंडर में नए फीचर्स को समाहित किया गया है। इस वजह से वह आकर्षक बन गया है। कैलेंडर में प्रत्येक माह में एक क्यूआर कोड दिया गया है। इसमें उस महीने के विशेष अवसरों पर आधारित मुख्यमंत्री के वीडियो संदेश को सुना जा सकता है। साथ ही नए संदेश और शासन की उपलब्धियों की जानकारी निरंतर मिलती रहेगी। कैलेंडर के हर महीने के लिए उस महीने का क्यूआर कोड ही एक्टिव रहेगा। कैलेंडर के प्रत्येक पेज पर छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रमुख तथ्य हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *