चूरू में कार और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है। हादसा शुक्रवार शाम 5:30 बजे सांडवा थाना क्षेत्र के कातर व तेहनदेसर के बीच हुआ। मृतक और घायल एक परिवार के हैं और एक पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे। सांडवा थानाधिकारी चौथमल ने बताया- बोलेरो सांडवा से लालगढ़ की तरफ जा रही थी और ट्रेलर नोखा से सांडवा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कातर व तेहनदेसर के बीच एक कॉलेज के पास बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शव बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को सांडवा पीएचसी में रखवाया है, जबकि बोलेरो में सवार चार गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया हैं। 4 गंभीर घायल बीकानेर रेफर
हादसे में बोलेरो में सवार लालगढ़ निवासी उम्मेद सिंह (55), प्रहलाद सिंह (35), राजू कंवर (35) पत्नी मदन सिंह और श्यामसर नागौर निवासी दिलीप सिंह (25) की मौत हो गई। वहीं, लालगढ़ निवासी मदनसिंह, भैरोंसिंह, नारायण और प्रेम सिंह घायल हो गया। ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार
घायलों को सांडवा पीएचसी पहुंचाया गया। मगर चारों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। हादसे के बाइक ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसे के बाद सड़क के बीच खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन खुलवाया। हादसे में भाई व पत्नी की मौत, बेटा हुआ घायल
हादसे में बोलेरो सवार लालगढ़ निवासी मदनसिंह राजपूत घायल हो गया, जबकि उसी गाड़ी में सवार पत्नी राजू कंवर और भाई प्रहलाद सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। बेटा भैरोंसिंह व खुद मदनसिंह गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद सुजानगढ़ एएसपी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।


