कचौरी में ब्लेड निकलने का मामला:जोधपुर मिष्ठान भंडार से कचौरी मसाला, मावा के सैंपल लैब भेजे

कोटपूतली शहर में कचौरी में ब्लेड मिलने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपूतली बहरोड़ डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देशन में जोधपुर मिष्ठान भंडार पर की गई। निरीक्षण के दौरान विक्रेता बजरंग सिंह राजपुरोहित मौके पर मौजूद मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि टीम ने कारखाने का निरीक्षण किया, जहाँ मावा, मिठाई, नमकीन और कचोरी का मसाला तैयार रखा हुआ था। लगभग 20 किलोग्राम तैयार कचोरी के मसाले में मिलावट का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत उसका नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त, मौके पर रखे लगभग 45 किलोग्राम मावे में से भी एक नमूना लिया गया। इन दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान दुकान में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर एक नोटिस भी जारी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *