बूंदी में साइबर फ्रॉड की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की दिसंबर 2025 की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान निस्तारण दल) अदिति चौधरी की अध्यक्षता में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में हुई 59वीं महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस समिट 2024 की सिफारिशों और महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम, जयपुर के निर्देशों के अनुपालन में किया गया था। इस बैठक में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के मनोनीत सदस्य उपस्थित रहे। इनमें अग्रणी बैंक बूंदी से राधिका चौधरी, बैंक ऑफ बड़ौदा बूंदी से मनीष मीणा, तथा डीओआईटी बूंदी से प्रोग्रामर शालू मीणा और कोमल मीणा शामिल थे। विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों में यस बैंक से रोहित कुमार, एचडीएफसी बैंक बूंदी से विजय बैरवा, बैंक ऑफ बड़ौदा फाइनेंस लिमिटेड से डी.पी. काबरा, इंडियन ओवरसीज बैंक बूंदी से हरिराम मीणा, इक्विटास बैंक बूंदी से नितिन पांचाल, कोटक बैंक बूंदी से नवल सुवालका, बैंक ऑफ महाराष्ट्र बूंदी से भूपेंद्र यादव, आईडीबीआई बैंक बूंदी से चक्षु शर्मा और राकेश नागर भी उपस्थित थे। पुलिस विभाग से श्याम सुंदर, हेड कॉन्स्टेबल सीसीटीएनएस बूंदी अल्का, कॉन्स्टेबल शैलेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल सुभाष, कॉन्स्टेबल राहुल और साइबर क्राइम थाना बूंदी से सूचना सहायक आदित्य राहुल ने भी बैठक में भाग लिया।


