न्योता भोज में पुलाव और गुलगुला भजिया परोसा

भास्कर न्यूज | महासमुंद शासकीय प्राथमिक शाला रावनभाठा में मंगलवार को शाला के प्रधान पाठक चंद्रिका चंद्राकर के बेटे अर्जित ने शाला में न्योता भोज का आयोजन करवाया। इस दौरान उन्होंने पारिजात का पौधा भेंट किया। न्योता भोज में पुलाव, टमाटर चटनी, गुलगुला भजिया, बड़ा, अचार, पापड़ बच्चों को परोसा गया। न्योता भोज के आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करना है ताकि बच्चों को आवश्यक पोषण मिल सके। इस मौके पर भूपेश कुमार साहू, दिलेश्वर साहू, हितेश्वरी डडसेना, पुष्पा पटेल, शान्ति साहू, हीरा बाई साहू, टिकेश्वरी सवरा, क्षमा साहू, रोशनी साहू, भूपेश मांडले, वासुतोष रात्रे व बड़ी संख्या में बच्चें मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *