दौसा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को धमकाने के मामले में लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने कहा- फर्जी VCR भरने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। लोगों ने घेरकर बैठा रखा था। गांव वाले उनका का लोग इलाज करने वाले थे, मैंने उन्हें डरा-धमका कर फ्री करवाया था। दरअसल, 19 दिसंबर को वीसीआर भरने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विजिलेंस टीम को सिसोदिया गांव में घेर लिया था। काफी देर तक वहीं बैठाए रखा। सूचना पर पहुंचे विधायक रामविलास मीणा ने कहा था-वीसीआर भरने वाले ऐसे आए तो पकड़कर पेड़ से बांध दो। मुझे फोन करना, मैं 10 मिनट में पहुंच जाऊंगा। उसकी गाड़ी के दोनों पहियों से हवा निकाल दो। आगे जो होगा देखा जाएगा। विधायक बोले- वास्तव में हो रही थी अवैध वसूली रामविलास मीणा 25 दिसंबर को ‘संवाद कार्यक्रम’ में शामिल होने दौसा पहुंचे थे। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों को धमकाने के मामले में सफाई कहा- कुछ अधिकारी वीसीआर के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। गांव वालों ने मुझे फोन कर मौके पर बुलाया था। उन्होंने कहा था कि अगर आप नहीं आए तो वे खुद इनका इलाज करेंगे। मौके पर पहुंचकर मैंने पूरे मामले को समझा। जांच में सामने आया कि कर्मचारी वास्तव में अवैध वसूली कर रहे थे। लोगों ने उन्हें पकड़कर घेर रखा था। स्थिति तनावपूर्ण थी, लोग उनके साथ मारपीट करने को तैयार थे। मैंने सख्ती दिखाते हुए कर्मचारियों को डराया-धमकाया और ग्रामीणों को समझाकर उन्हें वहां से फ्री करवाया था। विधायक ने कहा था- लोगों से पैसे वसूलते हैं रामबिलास मीणा ने लोगों से कहा था- ये वीसीआर के नाम पर लोगों से पैसे वसूल करते हैं। लालसोट में जहां भी वीसीआर भरने वाला आता है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। उस वीसीआर भरने वाले को पकड़कर मुझे फोन करना। मैं 10 मिनट में पहुंच जाऊंगा। उसकी गाड़ी के दोनों पहियों से हवा निकाल दो। रामबिलास मीणा ने कहा- बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी अगर लालसोट विधानसभा में वीसीआर भरने की कार्रवाई करता है, तो उस अधिकारी को वहां बैठाना है। गाड़ी की हवा निकालनी है और ज्यादा बदमाशी करे तो उसे पेड़ से बांध दो। आगे जो होगा देखा जाएगा। मुझे तुरंत सूचना किया करो, अगर मैं जयपुर में भी होऊंगा तो आ जाऊंगा। आज भी मेरे कार्यकर्ताओं ने चारों तरफ से घेरकर इनको पकड़ा है। —— संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… बीजेपी-विधायक बोले-वसूली के लिए आए तो पेड़ से बांध दो:ग्रामीणों ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को घेरा, बोले-VCR के नाम पर पैसे लेते हैं दौसा के लालसोट से विधायक रामबिलास मीणा ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को घेर लिया और काफी देर तक वहीं बैठाए रखा। (पूरी खबर पढ़ें) लालसोट विधायक से ग्रामीणों ने की जेईएन की शिकायत:विधायक ने मनरेगा मजदूरों से कहा- अगर एक रुपया भी काटा तो मैं उसे काट दूंगा लालसोट विधानसभा क्षेत्र में विधायक रामविलास मीणा ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में कटौती की शिकायत पर एक कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) को लेकर टिप्पणी की। (पूरी खबर पढ़ें)


