जयपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों का मौसम आज (बुधवार) को बदलेगा। अजमेर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के जिलों में आज बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर समेत तमाम शहरों में कल (मंगलवार) दिनभर मौसम साफ रहा और कई जगह धूप निकली। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली समेत कई जिलों में दिन में हल्की गति से कोल्ड-वेव (शीतलहर) चली। लोगों को दिन में भी तेज सर्दी महसूस हुई। कल अलवर जिले को छोड़कर सभी शहरों का न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। अलवर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान कल माउंट आबू में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में धूप निकली, लोगों को सर्दी से राहत
राजधानी जयपुर में कल मकर संक्रांति पर सुबह 8 बजे से आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। दिन में हल्की हवा चलने से लोगों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। जयपुर में कल न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दौसा में सबसे ज्यादा तापमान
कल राजस्थान में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दौसा जिले में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 23.4, चित्तौड़गढ़ में 22.8, धौलपुर में 22.6, जालोर में 22.7, जैसलमेर में 21.5, जोधपुर में 21.8, बीकानेर में 17.4, चूरू में 19.2, अजमेर में 20.5, सीकर में 19, कोटा में 20.7 और उदयपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले दो सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में लोगों को तेज सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। अगले 12 से 15 दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे रह सकता है। वहीं 22-23 जनवरी को एक और हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आने की संभावना है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है। इन जिलों में आज अलर्ट मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में 14 जनवरी का तापमान


