कोटा| विजय वीर क्लब कुन्हाड़ी की ओर से होने वाले राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को होगा। क्लब सचिव मानसिंह राजावत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 10:30 बजे करेंगे। विशिष्ट अतिथि केडीए सचिव कुशल कोठारी, बिल्डर दीपक राजवंशी, अभिषेक गुप्ता, प्रकाश जैन रहेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हनुमानगढ़ और जोधपुर फुटबॉल एकेडमी के मध्य होगा। दूसरा मैच उदय क्लब बीकानेर और मॉडर्न क्लब अंता के मध्य खेला जाएगा।


