गवर्नमेंट महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग के लिए चयन परीक्षा मंे शामिल शिक्षकों को दुबारा अॉप्शन भरने होंगे। प्रदेश में 50 के बजाय 41 जिले हो जाने के कारण यह प्रक्रिया होगी। इसके लिए 16 जनवरी रात 12 बजे तक शाला दर्पण पोर्टल खुला रहेगा। प्रदेश में 25 अगस्त को हुई चयन परीक्षा में नियमानुसार अंक हासिल करने वाले शिक्षक ऑप्शन भरने के योग्य होंगे। आदेश में स्पष्ट किया है कि पूर्व में शाला दर्पण पर ऑनलाइन भरे जिलों के ऑप्शन पर विचार नहीं किया जाएगा। यदि संबंधित शिक्षक नए सिरे से विकल्प शाला दर्पण पोर्टल पर नहीं भरेंगे तो उन्हें आगामी चयन परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। संभाग में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर एक नजर जिला स्कूल छात्र छात्राएं कोटा 52 4569 5517 बूंदी 36 3252 3665 बारां 69 4014 5180 झालावाड़ 26 2760 2955 यह है कोटा में इन स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की स्थिति पद खाली पद प्रिंसिपल 34 लेक्चरर 85 सीनियर टीचर 134 एल-2 शिक्षक 217 एल-1 शिक्षक 289 जिला अलॉटमेंट के बाद काउंसलिंग, फिर नियुक्ति होगी: चयनित शिक्षकों को पोस्टिंग के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। ऑनलाइन विकल्प प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला अलॉट किया जाएगा। फिर काउंसलिंग के जरिए इन्हें पोस्टिंग दी जाएगी। प्रिंसिपल और लेक्चरर काउंसलिंग शिक्षा निदेशालय स्तर से होगी। ग्रेड सैकंड शिक्षकों की संबंधित संयुक्त निदेशक और ग्रेड थर्ड शिक्षकों की काउंसलिंग डीईओ की ओर से की जाएगी। इसके बाद ही इनको नियुक्ति प्रदान की जाएगी। विकल्प भरने का सिलसिला जारी है


