ट्रेन की चपेट में आए युवक की पहचान हुई

कोटा| रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले आउटर पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की पहचान हो गई। मृतक की पहचान सहारनपुर जिला राजगढ़ एमपी निवासी लखन गुर्जर के रूप में हुई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी थाने के एएसआई रामबाबू चौधरी ने बताया कि 12 जनवरी की रात रेलवे स्टेशन के आउटर पर राजधानी ट्रेन की चपेट में युवक आया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके शव की पहचान की जा रही थी। शव के पास एक बैग पड़ा मिला था। उसमें काफी दस्तावेज थे। उसमें मिले नम्बरों पर कॉल किया तो बड़े भाई ने फोन उठाया। आज परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से बीमार था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *