आरएसी अब करवाएगी अपने नशे के आदी जवानों का इलाज

कोटा| आरएसी अपने उन जवानों की लत छुड़वाकर उन्हें सुधारने का काम करेगी, जो नशे के आदी हैं। इसके लिए आरएसी कंमाडेंट डॉ. अमृता दुहन ने ऐसे जवानों की सूची बनवाई है। आज उनकी काउंसलिंग की जाएगी। उसके बाद उन्हें नशा मुक्ति शिविर में भेजकर उनका इलाज करवाया जाएगा। सहायक कमाडेंट राजेश सोनी ने बताया कि आरएसी कंपनी में कई जवान शराब पीने के आदी हो गए हैं। इसमें वे जवान भी शामिल हैं, जो शराब के बिना रह ही नहीं पाते हैं। इससे उनका शरीर भी स्वस्थ नहीं रहता और काम में भी दिक्कत आती है। इसके लिए हर बटालियन के प्लाटून कमांडर को निर्देश दिए थे कि शराब पीने वाले जवानों की सूची बनाई जाए। इसके बाद कुछ जवानों के नाम सामने आए हैं। इसमें 30 से अधिक जवान अधिक शराब पीने के आदी हैं। जवानों की बुधवार को काउंसलिंग की जाएगी। जवानों से यह भी जानेंगे कि वे छोड़ने के इच्छुक है कि नहीं। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए नशा मुक्ति शिविर में भेजा जाएगा। उनका पूरा इलाज करवाया जाएगा। आरएसी में जवानों को नशा छोड़ने के लिए लगातार जागरूक भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *