ट्रिपल आईटी कोटा: गेस्ट फैकल्टी और टीचिंग एसोसिएट के लिए 17 जनवरी को होंगे इंटरव्यू

ट्रिपल आईटी कोटा में टीचिंग के लिए 12 साल बाद भी स्थाई पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। स्थिति यह है कि यहां स्टूडेंट्स के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए गेस्ट फैकल्टी एवं टीचिंग एसोसिएट की व्यवस्थाएं की जा रही है। स्थिति यह है कि यहां कुल 36 स्वीकृत स्थाई पदों में से 11 पद ही भरे हैं। शेष की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यहां गेस्ट फैकल्टी के 10 और टीचिंग एसोसिएट के चार पदों पर भर्ती होनी है। 17 जनवरी को कैंपस में 11 महीने के लिए गेस्ट फैकल्टी पद के लिए वॉक-इन इंटरव्यू होंगे। अभ्यर्थियों से recruitment@iitkota ac in पर ई-मेल बायोडाटा मांगे हैं। आवेदकों को ट्रिपल आईटी कोटा में इंटरव्यू के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत बायोडाटा, उम्र, योग्यता, अनुभव और पासपोर्ट आकार के फोटो सहित जेरोक्स कॉपी के दो सेट के साथ ओरिजनल दस्तावेज लाने होंगे। सुबह 10 बजे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में कुल सात, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा इंजीनियरिंग में दो पद और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एक पद के लिए वैकेंसी है। वहीं, दूसरी ओर ट्रिपल आईटी में हर साल स्टूडेंट्स की संख्याबढ़ रही है। एमएनआईटी जयपुर से ऑनलाइन की नहीं होगी पढ़ाई: कन्वीनर प्रो. केके शर्मा ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एमएनआईटी जयपुर से फैकल्टी आती थी अथवा ऑनलाइन पढ़ाई करवाती थी। लेकिन, गेस्ट फैकल्टी लगाने के बाद जयपुर से फैकल्टी पढ़ाने नहीं आएगी। साथ ही ऑनलाइन भी पढ़ाई नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *