कोचिंग स्टूडेंट्स में दिखा पतंगबाजी का उत्साह, डीजे पर जमकर थिरके

मकर संक्रांति पर कोचिंग एरिया में पतंगबाजी की धूम रही। मेडिकल, इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी करने आए बच्चों के लिए कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने शहीद भगत सिंह पार्क राजीवगांधी नगर में पतंगबाजी का कार्यक्रम रखा। इसमें बड़ी संख्या में कोचिंग स्टूडेंट्स शामिल हुए। सभी ने पहले पतंगबाजी की। इसके बाद डीजे पर जमकर डांस किया। आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। इस मौके पर पतंग बाजी के अलग-अलग राउंड, प्रतियोगिता हुई। म्यूजिकल चेयर और अन्य कई प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को पुरस्कार दिए। कोटा हॉस्टल एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि यह आयोजन कोचिंग स्टूडेंट्स के मनोरंजन के लिए किया था। कार्यक्रम में मिनी हिंदुस्तान जैसा माहौल था। आयोजन का मकसद बच्चों में अपनापन, तनावमुक्त रखना था। पतंगबाजी में बिहार के सुजल रॉय विजय रहे। म्यूजिकल चेयर राउंड बॉयज में उत्तर प्रदेश के आशुतोष उपाध्याय और गर्ल्स में महाराष्ट्र की हंसिका चंद्राकर विजय रही। इस दौरान उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, दिवाकर जैन, भुवनेश नागर, संदीप वाधवा, जितेंद्र मेड़तवाल व शंकरलाल सहित कई हॉस्टल संचालक, स्टाफ मौजूद रहे। मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी का आनंद लेते कोचिंग स्टूडेंट्स।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *