करीला मंदिर के सामने अश्लील गानों पर नृत्य, FIR:अशोकनगर में रात को ठुमके का वीडियो; गार्ड के रोकने पर भी नहीं माने

अशोकनगर जिले में मां जानकी धाम करीला में मन्नत पूरी होने के अवसर पर आयोजित राई नृत्य के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने रात के समय मंदिर परिसर में अश्लील और फिल्मी गानों पर नृत्य करवाया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई। घटना के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। करीला माता मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड विक्रम सिंह ने बताया कि वह रात करीब 1 बजे अपनी साथी के साथ ड्यूटी पर थे। उसी समय कुछ लोग राई नृत्य कराने आए और “कमरिया लचके”, “चिकनी चमेली”, “चुपके अकेली” जैसे गानों पर चार नृत्यांगनाओं को डांस करवाया। गार्ड ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। डीजे अथाईखेड़ा का बताया गया। प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया
​​​​​​​बहादुरपुर थाना प्रभारी नीलम सिंह यादव ने बताया कि मंदिर परिसर में अश्लील गानों पर नृत्य करवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवतः आरोपी विदिशा जिले के निवासी हैं। जल्द ही उनके नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस ने मंदिर सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 196 (अपराध की सूचना न देना) और 296 (धार्मिक स्थलों में अशांति फैलाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *