भास्कर न्यूज| महासमुंद महर्षि विद्या मंदिर के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार जोशना शर्मा व द्वितीय पुरस्कार साक्षी दुबे, तृतीय पुरस्कार उन्नति दुबे को प्रदान किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर नितेश तिवारी ने भी स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताया व सभी युवाओं को युवा दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अंत में नंदकुमार साहू ने भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवाओं को बधाई देते हुए उनके अद्भुत कार्यों को भी बताया।


