श्री रामलला प्राण के प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर किया गया पूजा

भास्कर न्यूज | बिरकोनी अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने पर बिरकोनी के रामजानकी मंदिर में रामलाल की पूर्ण अभिषेक व रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मन्दिर में ध्वजारोहण व भगवान श्रीराम जी के धर्म विग्रह की दिव्य अनुष्ठान सामूहिक रामचरित मानस पाठ व महामंत्र जाप से किया। भगवान श्रीरामजी का पंच अमृत से पूर्ण अभिषेक व विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। इसे लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। मंदिर में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सनातन धर्म समिति के सदस्यों ने सामूहिक मानस पाठ प्रस्तुत किया। रामजानकी मंदिर को भगवा झंडे से सजाया। हनुमान चालीसा के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामजी का दिव्य दर्शन महाआरती के बाद वितरण किया गया। बालिकाओं ने घर के आंगन व मंदिर, सार्वजनिक चबूतरा में रंगोली रोगन व दीप प्रज्ज्वलित कर दीवाली मनाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *