महासमुंद| मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम खरोरा के महिलाओं ने सुबह 7 बजे महानदी में गंगा स्नान कर के रेत से शिवलिंग बनाकर पूजा-अर्चना किया गया। महिलाओं ने अपने परिवार के सुख, समृद्धि की कामना के साथ सुबह नदी में स्नान किया और महादेव से प्रार्थना किया। इस दौरान सभी महिलाओं ने मकर संक्रांति की बधाई दी व तिल की लड्डू खाकर अपने जीवन से तिल रूपी कड़वाहट को दूर कर गुड़ रूपी मिठास को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।


