सीहोर में साइबर फ्रॉड गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार:पैसे का प्रलोभन देकर बैंक खाते खरीदकर करते थे धोखाधड़ी

सीहोर में साइबर फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को पैसे का लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदते थे और फिर उनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में करते थे। सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोधपुर, राजस्थान निवासी विष्णु साहू और विष्णु खावा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। आरोपी कमीशन के आधार पर लोगों से बैंक खाते खरीदते थे। इन खातों का उपयोग वे साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त पैसों को जमा करने के लिए करते थे। बाद में, वे एटीएम के माध्यम से इन पैसों को निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे, जिससे धोखाधड़ी का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। इस मामले में 22 दिसंबर को ग्राम सेवनिया, थाना मंडी जिला निवासी रितिक वर्मा ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में रोहित (दिवडिया, इछावर), कपिल वर्मा (दिवडिया, इछावर), अंकित (सीहोर), विष्णु साहू (जोधपुर, राजस्थान) और विष्णु खावा (जोधपुर, राजस्थान) पर साइबर फ्रॉड कर पैसे निकालने का आरोप लगाया गया था। शिकायत मिलने के बाद, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर विष्णु साहू और विष्णु खावा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बी.एन.एस. और 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *