कलश यात्रा के साथ शिव महाकथा शुरू

भास्कर न्यूज| टिटिलागढ़ दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में टिटिलागढ़ में भव्य शिव महाकथा आयोजन का शुभारंभ बुधवार को किया गया। राधा कृष्ण मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा से निकाली। शहर के सभी गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और बाजे, कीर्तन और डीजे के साथ सहर के प्रमुख मार्गों से होकर सभा स्थल गोविंद वाटिका पहुंची। गुरुवार को प्रथम दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति, दिव्यता और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच हुआ। शिव महाकथा का शुभारंभ डॉ. सर्वेश्वर जी महाराज के पावन सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ किया गया। जैसे ही कथा का आरंभ हुआ, पूरा पंडाल हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा, लीला और तत्वज्ञान में डूबते चले गए। प्रथम दिवस की कथा में टिटिलागढ़ सहित समीपवर्ती ग्रामों और नगरों से हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। पुरुष, महिलाएं, युवा व मातृशक्ति, सभी ने एकाग्रचित्त होकर शिव कथा का रसपान किया। पूरा वातावरण पूर्णतः शिवमय, शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल को अत्यंत सुंदर, दिव्य और आकर्षक रूप में सजाया गया था। विशेष रूप से दिल्ली से आई अनुभवी टीम द्वारा की गई साज-सज्जा, प्रकाश व ध्वनि व्यवस्था ने श्रद्धालुओं को एक अलौकिक अनुभूति प्रदान की। इस मौके पर ओडिशा सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री टुकुनी साहू, सांसद संगीता सिंह देव, सरिता बेरेलिया, पंकज अग्रवाल, उमा अग्रवाल, डॉक्टर विजयानंद बेहरा सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *