नागपुर मंडल में 29 तक 28 ट्रेनें कैंसिल होने से बढ़ी परेशानी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन में अप लाइन पर अतिरिक्त लूप लाइन के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 26 से 29 दिसंबर तक चलेगा। इस कारण 21 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। कुछ ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी। स्कूलों में 12 से 27 दिसंबर तक 6 दिनों का शीतकालीन अवकाश है। पर्यटन और धार्मिक स्थानों की सैर करने की प्लानिंग पर पानी फिर गया। शुक्रवार से ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में दैनिक, नौकरी पेशा एवं आम यात्री परेशान रहे। अधिकांश नागपुर से बिलासपुर के बीच 500 किमी के दायरे में चलने वाली मेमू लोकल और पैसेंजर ट्रेनें है। इतनी ट्रेनों को कैंसिल करने से दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों में दबाव बढ़ गया है। लंबी दूरी की उन ट्रेनों में शीतकालीन अवकाश की वजह से पहले से लंबी वेटिंग है। कल 27 को 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू दुर्ग में समाप्त होगी, दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच कैंसिल रहेगी। डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू दुर्ग से प्रारंभ होगी। डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच कैंसिल रहेगी। इसके अलावा रेलवे ने 1 जनवरी से 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में निर्माण कार्य चलेगा। नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते 7 ट्रेनें कैंसिल, 2 ट्रेनें बदले रुट से और देरी से रवाना होगी। 29 दिसंबर तक 7 ट्रेनों को कैंसिल किया है। चालीसा महोत्सव के चलते 30 से 31 दिसंबर तक चकरभांठा स्टेशन में 12 ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *