जयपुर | भारतीय रेल के जयपुर मंडल कार्यालय में जनरल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत जयराम यादव झाड़ली को अहीर यादव फाउंडेशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गिर्राज यादव एवं समाजवादी पार्टी युवा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष तेजराज यादव शाहपुरा द्वारा की गई। नियुक्ति पर जयराम यादव ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया। यादव पूर्व में भी कई सामाजिक पदों पर रह चुके हैं। रेलवे में सेवा देने के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर समाज में खुशी की लहर है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।


