नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां चौमूं में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। पथराव में कई पुलिसवालों के सिर फूट गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पुलिस से भिड़े उपद्रवी, पथराव, इंटरनेट बंद
जयपुर के चौमूं में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। उपद्रवियों के पथराव में कई पुलिसवालों के सिर फूट गए। बवाल कर रही भीड़ के हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। कस्बे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद किया गया है। अब तक 50 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. पहाड़ों पर मकान, रिसॉर्ट, फार्म हाउस बना सकेंगे
राजस्थान में पहाड़ों पर मकान, रिसॉर्ट और फार्म हाउस बना सकेंगे। शहरी क्षेत्र के पहाड़ों पर निर्माण के लिए सरकार ने बायलॉज जारी किया हुआ है। इसमें पहाड़ों को 3 कैटेगरी में बांटते हुए निर्माणों की स्वीकृति दी है। पुराने नियम से 60 प्रतिशत पहाड़ों पर निर्माण की छूट थी। पूरी खबर पढ़ें 3. बीकानेर में डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत
बीकानेर में डॉ. राजेश गुप्ता (56) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉ. गुप्ता गुरुवार रात एक रिसॉर्ट में डॉक्टर्स बैच मीट में शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें 4. बेटे को लेकर प्रदर्शन में पहुंचे सचिन पायलट
जयपुर में NSUI ने ‘अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने बेटे अरान पायलट के साथ मार्च में शामिल हुए। पुलिस ने गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर मार्च को रोक लिया। पुलिस ने कहा- प्रदर्शन की अनुमति यहां तक की थी। पूरी खबर पढ़ें 5. ठेकेदार ने रविंद्र भाटी का नाम लेकर लोगों को धमकाया
बाड़मेर में बेकार सड़क बनाने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो ठेकेदार से बहस हो गई। ठेकेदार ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का नाम लेते हुए ग्रामीणों को धमकाया। इतना ही नहीं ठेकेदार ने लोगों से कहा- पैरों में जूते पहने हुए हैं, एक-एक को जूते मारूंगा। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. CRPF कॉन्स्टेबल ने पत्नी को जहर देकर मारा
डीग में सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ने जहर देकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका कविता (28) के पिता ने आरोप लगाया कि है दामाद लालचंद (35) ने बेटी के साथ मारपीट की। बच्चे मां को बचाने आए तो उनको भी पीटा। इसके बाद गला दबाकर बेटी का जहर दे दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. सलमान खान के हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच के आदेश
कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। उनको 20 जनवरी को दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। याचिकाकर्ता ने पान मसाला विज्ञापन मामले में कोर्ट में पेश वकालतनामे और जवाब पर सलमान के हस्ताक्षर को लेकर आपत्ति जताई थी। पूरी खबर पढ़ें 8. सड़क पर 15 मिनट तक मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर
बांसवाड़ा में ट्रैक्टर 15 मिनट तक मौत बनकर सड़क पर दौड़ा। ड्राइवर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर दी। इसके बाद 3 बाइक को रौंदते हुए ट्रैक्टर दुकान में घुस गया। लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर दौड़ते हुए साइकिल सवार मासूम को चपेट में ले लिया। गनीमत रही मासूम बच गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. पुलिस थाने के अंदर दाल-बाटी-चूरमा की दावत
डीग जिले के पुलिस थाने के अंदर दावत देने का एक वीडियो सामने आया। यहां कॉन्स्टेबल की प्रमोशन पार्टी में हिस्ट्रीशीटर अपने 2 साथियों के साथ पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनको दाल-बाटी-चूरमा परोसा। हिस्ट्रीशीटर ने साथियों से कहा- थाने में पार्टी है तो वीडियो बनाकर शेयर करो। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई जाएगी
सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती 27 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेशभर के गुरुद्वारों में नगर कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


