एक्सप्रेस-वे पर कार खाई में गिरी, बिजनेसमैन मामा-भांजे की मौत:एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान; हरियाणा से गुजरात जा रहे थे

राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में गुजरात के बिजनेसमैन मामा- भांजे की मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार हाईवे की दोनों लेन के बीच बने गैप(खाई) में जा गिरी। हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बाद भी दोनों की जान नहीं बच सकी। बौंली थाना एसएचओ जितेंद्र सिंह सोलंकी के अनुसार- हादसा एक्सप्रेस-वे के खंभा नंबर 246 के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे हुआ, जिसकी सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। हादसे में कार सवार कमल गोहिल (35) और तेजस्वी सोलंकी (32) की मौत हो गई। मामा की मौके पर ही मौत, भांजे ने रास्ते में तोड़ा दम एसएचओ ने बताया- कार सवार दोनों युवक पानीपत(हरियाणा) से गुजरात जा रहे थे। इस दौरान सवाई माधोपुर में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी सोनेट कार हाईवे पर दोनों लेन के बीच बने गेप में जा गिरी। सूचना मिलने पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार कमल गोहिल (35) निवासी बड़ौदा, गुजरात की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दूसरा युवक तेजस्वी सोलंकी (32) पुत्र महेश मोची निवासी भावनगर, गुजरात गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बौंली सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर कर दिया। लेकिन जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुजरात जा रहे थे दोनों युवक थानाधिकारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई थी। उनके आज दोपहर को आने पर शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। फिलहाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों युवक गुजरात जा रहे थे। स्क्रेप का बिजनेस करते थे परिजनों के अनुसार- मृतकों में कमल मामा और तेजस्वी सोलंकी उसका भांजा है। दोनों गुजरात में स्क्रेप का बिजनेस करते थे। कमल अविवाहित था। जबकि तेजस्वी के परिवार में 2 बेटियां है, जिनकी उम्र 6 साल और एक साल है। इनपुट- दीपक गिरी, बौंली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *