हाउसिंग बोर्ड योजनाओं में ‘वीआईपी’ और ‘आम आदमी’ का कल्चर ला रहा है। हाल ही में लॉन्च की गई बहुमंजिला आवासीय योजना में आईएएस अफसरों के लिए प्रशासनिक शुल्क 10% से घटाकर 5% कर दी गई। हालांकि आमजन के लिए प्रशासनिक शुल्क 10% ही होगा। आवासन मंडल की बोर्ड मीटिंग में यह फैसला किया गया। हाउसिंग बोर्ड ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के लिए प्रतापनगर में बहुमंजिला फ्लैट्स (एआईएस) का तीसरा फेज लॉन्च किया है। इसमें राजस्थान कैडर के आईएएस के लिए 82 फ्लैट बनेंगे। यहां फ्लैटो की कीमत 1.53 करोड़ से 1.84 करोड़ रुपए है। छूट के बाद अफसरों को 7.10 लाख से 9.20 लाख रुपए कम देने होंगे। योजना के लिए जमीन का यूज भी कॉमर्शियल से आवासीय किया है, इससे भी बोर्ड को नुकसान हुआ है। अतिक्रमण रोकने के लिए प्रवर्तन शाखा बनेगी, 51 सिपाही होंगे 82 फ्लैट बनेंगे। यहां फ्लैटो की कीमत 1.53 करोड़ से 1.84 करोड़ रुपए है। छूट के बाद अफसरों को 7.10 लाख से 9.20 लाख रुपए कम देने होंगे। योजना के लिए जमीन का यूज भी कॉमर्शियल से आवासीय किया है, इससे भी बोर्ड को नुकसान हुआ है।


