साहिबजादों की शहादत को नमन; सफर-ए-शहादत वॉक

जयपुर | सुखमनी सेवा सोसायटी बनीपार्क द्वारा गुरुद्वारा चौड़ा रास्ता और गुरुद्वारा चांदी की‌ टकसाल प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गुरुवार को साहिबजादों की शहादत को समर्पित सफर-ए-शहादत वॉक आयोजित की गई। सुखमनी सेवा सोसायटी की अध्यक्ष पिंकी सिंह ने बताया कि यह वॉक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव सत्संग सभा, चौड़ा रास्ता पर अरदास के साथ पांच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुई। इसका नेतृत्व पांच घोड़ों पर सवार पांच प्यारों के रूप में बच्चों ने किया। चौड़ा रास्ता से त्रिपोलिया गेट और बड़ी चौपड़ से होते हुए वॉक हवा महल बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, चांदी की टकसाल में सम्पन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *