पिंक स्टार हॉस्पिटल में जटिल स्पाइन सर्जरी सफल

जयपुर | आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ जयपुर तेजी से नेशनल-इंटरनेशनल मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है। इसी कड़ी में मानसरोवर स्थित पिंक स्टार हॉस्पिटल में कोलकाता निवासी नासिर खान की जटिल रिविजन स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। 5 साल पहले हुई सर्जरी के बाद मरीज को लगातार दर्द और चलने में परेशानी थी। कई बड़े अस्पतालों में इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली। जयपुर के डॉ. राजवेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में न्यूरो टीम ने सर्जरी की। ऑपरेशन के 4–5 दिन में मरीज चलने लगा और स्वस्थ होकर घर लौट गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *