कलकत्ता स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रांची के एक न्यूज चैनल का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि मीडिया जगत को नजदीक से समझने का एक अनूठा अनुभव भी बना। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को समाचार निर्माण की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों से बाहर निकलकर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और पत्रकारिता, जनसंचार व मीडिया जैसे क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं को समझने में मदद करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *