गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब . संगत ने साहिबजादों को किया नमन, श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई शुरुआत

जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी, सेंट्रल टाउन में गुरमत समागम करवाया। दूर-दूर से पहुंची संगत ने गुरु-जस श्रवण किया और साहिबज़ादों की शहादत को नमन किया। गुरु का लंगर निरंतर वितरित किया गया। संध्या के दीवान की शुरुआत श्री रहिरास साहिब जी के पाठ से हुई। भाई कुलविंदर सिंह खरड़ वाले तथा भाई शनबीर सिंह के रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। ज्ञानी मनजीत सिंह सेवक ने संगत को गुरु-इतिहास से जोड़ा। दीवान की समाप्ति पर अरदास ज्ञानी जुगिंदर सिंह ने की। यहां गुरुद्वारा साहिब के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह डिंपी, प्रधान चरणजीत सिंह, खजांची जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, गुरमिंदर सिंह गोमा, मनविंदर सिंह सहगल, हरजिंदर सिंह, दविंदर सिंह, सरदूल सिंह कानपुरी, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *