भाई गुरइकबाल सिंह के जत्थे ने संगत को शहादत के प्रसंग सुनाए

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद साहिब जी के चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट द्वारा भलाई केंद्र में शहीदी गुरमत समागम आयोजित किया गया। समागम की शुरुआत श्री जपुजी साहिब, श्री चौपई साहिब के पाठ से की गई। इस मौके पर सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई गुरइकबाल सिंह के जत्थे ने कथा-कीर्तन कर संगत को साहिबजादों की शहादत का प्रसंग सुनाए । इस मौके पर साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष पहल की गई, जिसके तहत खालसाई वेशभूषा में आए करीब 315 साबत सूरत सिखी स्वरुप वाले बच्चों को विशेष तौर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर साहिबजादों की याद में संगत को दूध एवं लंगर बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *