तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने महाकुंभ में डुबकी लगाई:बाबा ने कहा – हिंदू धर्म की महान आस्था व परंपरा का अद्भुत पर्व

मकर संक्रांति के पर्व के दिन तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ योगी ने यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में डुबकी लगाई और प्रार्थना की। मकर संक्रांति को प्रथम अमृत स्नान, युगों युगों से अविरल चली आ रही शाही स्नान और प्रथम अमृत महाकुंभ स्नान के साक्षी बने । इस अवसर पर बाबा ने कहा “त्रिवेणी संगम में स्नान और दिव्य संत विभूतियों के दर्शन के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह महाकुंभ हिंदू धर्म की महान आस्था और परंपरा का यह अद्भुत पर्व है। जिसमें रोजाना कई करोड़ लोग आने लगे हैं। प्रयागराज में यूपी सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाएं भी बेहद अच्छी है। जिसकी चौतरफा से आ रहे श्रद्धालु खूब तारीफ कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *