अलायंस क्लब जालंधर समर्पण में खाद्य पदार्थ एवं स्टेशनरी भेंट की

भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में कोशिश चेरिटेबल फ्री स्कूल में सेवा प्रोजेक्ट किया। इसके तहत बच्चों को फल, मिठाई, स्नैक्स और स्टेशनरी भेंट कीं। प्रोजेक्ट में भरत अरोड़ा ने अपने जन्मदिन पर सहयोग किया। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने कहा कि क्लब प्रधान समाज और मानवता की सेवा के लगातार प्रोजेक्ट्स कर रहा है। असिस्टेंट गवर्नर जीडी कुन्द्रा ने कहा कि जीपी जिन्दल जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को फ्री शिक्षा दिलाने के लिए निरंतर अपना सहयोग दे रहे हैं। इस मौके पर सचिव अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, दया कृष्ण छाबड़ा, असिस्टेंट गवर्नर जीडी कुन्द्रा, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, जयदेव मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि हमें निरंतर अपनी क्षमता के अनुसार, ऐसे बच्चों की मदद करते रहना चाहिए, जो अपने परिवार की आर्थिक स्थित बेहतर न होने के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *